पटेल नगर के Blinkit स्टोर में ‘हैप्पी नवरात्रि’ लिखे कैरी बैग में मीट की डिलीवरी के आरोप पर हंगामा हो गया। बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के बाद 45,384 रुपये कीमत के 166 फ्रोजन मीट पैकेट जब्त किए और स्टोर पर मांस बिक्री रोक दी। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई होगी।
