कानपुर के बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा के राना समरेंद्र सिंह ने 2483 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 4210 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित आदर्श द्विवेदी को 1727 मत हासिल हुए। इस जीत के साथ 26 साल से एक ही परिवार का अध्यक्ष पद पर दबदबा बरकरार रहा।
