औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत की प्रेम कहानी चर्चा में है। दोनों की रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल हो गया है। करीब 45 साल के उम्र के अंतर के बावजूद दोनों शादी करना चाहते हैं। परिवार ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। अब शादी की तारीख का इंतजार है।