अमेजन ने अपने डिवाइस और सर्विस यूनिट से करीब 250 कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में रिटेल डिवीजन से लगभग 1,000 कर्मचारियों को हटाया गया था। कंपनी का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य कामकाज को अधिक कुशल बनाना और प्रोडक्ट रणनीति के अनुरूप संसाधनों का इस्तेमाल करना है।
