राहुल गांधी को बीजेपी की ओर से ‘एंटी इंडिया पगलू’ कहे जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने खुद को ‘बीवी पगलू’ बताते हुए कहा कि जिंदगी में सुकून चाहिए तो पत्नी की बात माननी चाहिए। ओवैसी का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है।