उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से हलचल तेज हो गई है। गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विनोद चतुर्वेदी और गोसाईंगंज के अभय सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की। तीनों नेताओं ने पार्टी बदलने की वजह भी बताई।