गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत शुक्रवार रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले दो दिनों से उन्हें बुखार और उल्टी की शिकायत थी। सीने में कफ और जकड़न बढ़ने पर उन्हें रेफर किया गया। उनके भतीजे अब्बास अंसारी ने लोगों से दुआ करने की अपील की है।
