कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को एसटीएफ नागपुर से लखनऊ लेकर पहुंची है। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मेडिकल और कोर्ट में पेशी के बाद पूछताछ की तैयारी में है। जांच में शिवा की मौत और श्रद्धा की फरारी से जुड़े अहम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।
