उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता उनसे मुलाकात कर रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव ने सपा के कोटे से सीट देने से इनकार किया है। ऐसे में गठबंधन की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।
