Shiva Sharma case: शिवा शर्मा केस में श्रद्धा दुबे की मुश्किलें बढ़ीं, जेल में बेचैनी के बीच बीती पहली रात

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। जेल में उनकी पहली रात बेचैनी में बीती। बहन रश्मि दुबे के साथ उन्हें महिला बैरक में रखा गया है। उधर, पुलिस अस्पताल के CCTV फुटेज और घटना के बाद आरोपियों के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही है।

Shraddha Dubey Arrest: लखनऊ पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे, पुलिस की पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को एसटीएफ नागपुर से लखनऊ लेकर पहुंची है। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मेडिकल और कोर्ट में पेशी के बाद पूछताछ की तैयारी में है। जांच में शिवा की मौत और श्रद्धा की फरारी से जुड़े अहम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।