गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन लगाया और करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं। IGRS पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत मिलने पर सीएम नाराज हो गए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई, जमीन कब्जाने वालों पर सख्ती और जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए।
