उत्तर प्रदेश में UP PET 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। 35,41,297 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
