भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर उन्होंने विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले मोना 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी गोल्ड जीत चुकी हैं।
