UP Election 2027 को लेकर अमित शाह ने लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और राम मंदिर, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों का जिक्र किया।