बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ऐसा बयान दिया है, जिससे नई राजनीतिक बहस छिड़ सकती है। उन्होंने बांग्लादेश के कब्जे वाले चटगांव, सिलहट और नोआखली को भारत में वापस लाने की मांग उठाई। साथ ही नेहरू और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आजादी के समय के फैसलों पर सवाल खड़े किए।
