पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बिजनौर की धामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। तीन महीने पहले जौनपुर DM पद से रिटायर हुए डॉ. सिंह ने अपने प्रशासनिक अनुभव और विकास के विजन का हवाला देते हुए पार्टी नेतृत्व से टिकट मिलने की उम्मीद जताई है।