उत्तर प्रदेश में दीपावली, छठ और देव दीपावली से पहले योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी के साथ अफवाह फैलाने वालों और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।
