उत्तर प्रदेश में धनतेरस से छठ पूजा तक बिजली कटौती नहीं होगी। ऊर्जा विभाग ने शहरों और गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएंगे और ढीले तारों की मरम्मत होगी। बिजली की समस्या होने पर उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
