प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने सोमवार को देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। पटना में संजय सरावगी और राम कृपाल यादव समेत भाजपा नेताओं ने मार्च निकालकर पुतला दहन किया। खरगे के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई गई।
