दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर कपिल सिब्बल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने अनुमान के मुताबिक रैली में 5 से 6 लाख लोगों के पहुंचने की बात कही। सिब्बल ने बताया कि भारी भीड़ के कारण उन्हें मैदान तक पहुंचने में डेढ़ घंटे लगे और बैरिकेडिंग पर इंतजार करना पड़ा।
