Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग नहीं हो रहा गाढ़ा? इन आसान टिप्स से हाथों पर चढ़ेगा गहरा रंग

करवा चौथ 2026 पर हाथों में गहरी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इसे लगाने का सही समय जानना जरूरी है। मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के आसान टिप्स, इसे कितने दिन पहले लगवाएं और किन वायरल हैक्स से बचना चाहिए, यहां जानें। इन बातों का ध्यान रखकर अपनी मेहंदी का रंग बेहतर बना सकती हैं।

Shiva Sharma Death Case: सामने आया नया CCTV फुटेज, श्रद्धा दुबे के साथ सीढ़ियों से उतरता दिखा कारोबारी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में शिवा शर्मा को श्रद्धा दुबे के साथ सीढ़ियों से उतरते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IND vs NZ: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पलटी बाजी, आखिरी 3 ओवर में भारत ने न्यूजीलैंड से छीनी जीत

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। आखिरी 3 ओवर में 46 रन की जरूरत के बीच तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने नाबाद 69 रनों की साझेदारी कर मैच पलट दिया। तिलक ने 51 और नितीश ने 26 रन बनाए।

NCERT AI Module: NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा AI, बिना कंप्यूटर के भी सीख सकेंगे नई तकनीक

NCERT ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नया AI मॉड्यूल तैयार किया है। इसमें छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, डिजिटल सुरक्षा और AI से मिली जानकारी की जांच करना सिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस मॉड्यूल की गतिविधियां बिना कंप्यूटर और इंटरनेट के भी की जा सकती हैं।

Jamia Protest: जामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर बवाल, छात्रों और प्रशासन में टकराव; ऑनलाइन हुईं क्लासेज

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को तनाव बढ़ गया। छात्रों ने टेंट तोड़ने और जबरन हटाने का आरोप लगाया, जबकि रजिस्ट्रार ने कांग्रेस नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का दावा किया। तीन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारियों के बीच यूनिवर्सिटी ने क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं।

UP News: योगी आदित्यनाथ का माफियाओं पर बड़ा बयान, बोले- यूपी में अब अपराधियों की खैर नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के TechSangam सम्मेलन में माफियाओं पर कार्रवाई, निवेश और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भू-माफियाओं से जमीन छुड़ाने, 12 फॉरेंसिक साइंस लैब तैयार होने और 2030 तक 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का भी जिक्र किया।

दलेर मेंहदी और सुबोध उनियाल विवाद खत्म, CM धामी की पहल पर सुलझा मामला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद खत्म होने के संकेत मिले हैं। मीका सिंह के मुताबिक, सीएम धामी ने दलेर मेंहदी से फोन पर बात कर खेद जताया और उन्हें उत्तराखंड बुलाकर सम्मानित करने की बात कही।

UP Special TET 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; 31 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET) 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। परीक्षा 3 नवंबर को प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में होगी। उम्मीदवार 31 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल और एग्जाम सिटी चेक करने का तरीका।

UP Weather Alert: यूपी में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश के आसार, चक्रवाती सिस्टम से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी यूपी में 28 अक्टूबर से गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम और जिलेवार मौसम अपडेट की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Varanasi Air Show: गंगा पार डोमरी से दिखे फाइटर जेट के शानदार करतब, अस्सी घाट पर दर्शकों को हुई मायूसी

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए काशी के घाटों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। डोमरी, राजघाट और दशाश्वमेध घाट से फाइटर जेट के शानदार करतब दिखाई दे रहे हैं, जबकि अस्सी से केदारघाट तक कई दर्शक निराश हुए। जानें 25 अक्टूबर को एयर शो कहां से देख सकते हैं।