उत्तर प्रदेश में दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए योगी सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और बर्न यूनिट 24 घंटे चालू रहेंगी। डॉक्टरों, दवाओं, ऑक्सीजन और जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।