बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भगवान कृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आगरा में अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। मामले में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।