उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने तैयारियां तेज कर दी हैं। BSP की प्रदेश स्तरीय बैठक में उन्हें पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। मायावती ने EVM, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। पार्टी ने 6 दिसंबर को बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बड़ी रैली का ऐलान किया।
