बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के भभुआ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में कहा कि भारत को अब सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का शेर बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सनातन धर्म और संतों की भूमिका पर बात की। साथ ही बिहार में रोजगार बढ़ाने और नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।
