यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अपने शैक्षिक विवरणों में सुधार का मौका मिला है। UPMSP ने ऑनलाइन करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। छात्र 12 नवंबर तक नाम, विषय, फोटो और अन्य जानकारियां ठीक करवा सकते हैं। जन्मतिथि और पूरे नाम में बदलाव के लिए 16 नवंबर तक ऑफलाइन आवेदन करना होगा।