बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक, यह 2 नवंबर की देर रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकरा सकता है। तूफान के दौरान 120 किमी प्रति घंटे तक हवा चलने और कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है।
