नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह नवंबर 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में भारत आ सकते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा होगा। इस यात्रा में भारत-नेपाल व्यापार, निवेश, कालापानी-लिपुलेख सीमा विवाद, जलविद्युत परियोजनाओं, कनेक्टिविटी और बाढ़ राहत जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।