विपक्ष के आरोपों पर बोले हरदीप सिंह पुरी- बजट में कोई भेदभाव नहीं…”

Budget Session :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच विवाद चल रहा है। विपक्ष दावा कर रहा है कि बजट में राज्यों की अनदेखी की गई है, जबकि सरकार इसे राजनीतिक बहाने बता रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि बजट में कोई भेदभाव नहीं किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष पहले भी ऐसे मुद्दों को उठाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने इसके उदाहरण के रूप में याद दिलाया कि विपक्ष ने पिछले साल विकसित भारत पर केंद्रित बैठक का बहिष्कार किया था, जिसमें कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लिया था।

” विकसित भारत पर केंद्रित बैठक का बहिष्कार किया”

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एएनआई से कहा, ‘बजट में कोई भेदभाव नहीं किया गया है।’ विपक्ष के मुख्यमंत्रियों की ओर से नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार करने के फैसले पर उन्होंने कहा, ‘विपक्ष पहले भी ऐसा करते आया है। 23 मई 2023 को अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन समेत विपक्ष के आठ मुख्यमंत्रियों ने विकसित भारत पर केंद्रित बैठक का बहिष्कार किया।’

राज्य का नहीं केंद्र का बजट है: हरदीप सिंह पुरी

बजट को लेकर हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘हम लोकतंत्र में चयनात्मक नहीं हो सकते। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट एक राज्य का नहीं बल्कि केंद्र का बजट है। बजट एक चीज है और नीति आयोग अलग है। यह एक संघीय मंच है। यदि मुख्यमंत्री के पास कोई मुद्दा है तो वे आ सकते हैं और अपनी शिकायतें उठा सकते हैं, लेकिन इसे राजनीतिक लाभ उठाने का मुद्दा बना देना अच्छा नहीं है।’

पीयूष गोयल ने भी विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि पीएम मोदी के प्रति उनकी नफरत की निजी सोच के कारण, वे अपने लोगों के बारे में नहीं सोचते, चाहे वह तेलंगाना हो, पश्चिम बंगाल हो, तमिलनाडु हो। पिछले साल की विकसित भारत पर केंद्रित नीति आयोग की बैठक का आठ राज्यों ने बहिष्कार किया था।’पीयूष गोयल ने आगे कहा, ‘वे केवल संविधान हाथ में लेकर लोकतंत्र की बात करते हैं, वे नाटक करते हैं, लेकिन वे अपने परिवारों के नाम पर अहंकार करते हैं। कांग्रेस पार्टी के बहकावे में आकर INDI गठबंधन की पार्टियां लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *