बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के दौरान PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके से कई मकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है।
