दिल्ली-NCR में गुरुवार, 29 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण मौसम बदल गया है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश और हवाओं से दिल्ली के प्रदूषण में भी सुधार की उम्मीद है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
