Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार खेल जारी है. खेल के दूसरे ही दिन भारत की झोली में चौथा मेडल भी आ गया है. भारत के लिए चौथा पदक मनीष नरवाल ने जीता है। ये मेडल उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धा में मेडल जीता है।उन्होंने ये मेडल शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धा में जीता है। उन्होंने इस इवेंट में मनीष ने रजत पदक अपने नाम किया है।इससे पहले शूटिंग में भारतीय पैरा शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं, मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इसके अलावा प्रीति पाल ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.
टोक्यो पैरालंपिक में भी मनीष नरवाल ने शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश किया था. तब इस शूटर ने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 इवेंट में गोल्ड हासिल किया था. वहीं, अब उन्होंने पेरिस पैरालंपिक में अपने कारनामे को दोहराया है.
गोल्ड मेडल के चूके मनीष
10 मीटर एयर पिस्टल SH1 के फाइनल में मनीष नरवाल और साउथ कोरिया के जों जोंगडू के बीच कमान की टक्कर देखने को मिली. कभी मनीष आगे चल रहे थे तो कभी जों जोंगडू. लेकिन अंत में जों जोंगडू बाजी मारने में कामयाब रहे. उन्होंने 237.4 अंक बनाकर इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. वहीं, फाइनल में मनीष ने कुल 234.9 अंक बनाए. दूसरी ओर चीन के यांग चाओ ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने कुल 214.3 अंक हासिल किए.
कौन हैं निशानेबाज मनीष नरवाल?
17 अक्टूबर 2001 को जन्मे मनीष नरवाल एक भारतीय पैरा पिस्टल शूटर हैं. वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट रैंकिंग के अनुसार पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में वे दुनिया में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 2016 में बल्लभगढ़ में शूटिंग शुरू की थी. उन्होंने 2021 पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया था. मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने ये मेडल मिक्स्ड P4-50 मीटर पिस्टल एसएच1 में जीता था.
