J&K Congress Candidates List:कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यह घोषणा बीजेपी द्वारा अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद की गई है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर इकाई के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और विकार रसूल वानी को प्रमुख उम्मीदवारों के रूप में चुना है। गुलाम अहमद मीर को डोरू और विकार रसूल वानी को बनिहाल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा जाएगा।
कांग्रेस द्वारा घोषित 9 उम्मीदवार
सुरिंदर सिंह चन्नी (त्राल)
अमानुल्लाह मंटू (देवसर)
पीरजादा मोहम्मद सैयद (अनंतनाग)
शेख जफरुल्लाह (इंदरवाल)
नदीम शरीफ (भद्रवाह)
शेख रियाज (डोडा)
डॉ प्रदीप कुमार भगत (डोडा पश्चिम)
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 37 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
10 साल बाद हो रहे हैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में यह विधानसभा चुनाव 2014 के बाद हो रहे हैं। 2018 में PDP और BJP के गठबंधन टूटने के बाद राज्य में राज्यपाल और राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था। 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल-370 को खत्म कर दिया और राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया।
9 उम्मीदवारों में से 7 मुस्लिम समुदाय
कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें से 9 उम्मीदवारों में से 7 मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि 2 उम्मीदवार हिंदू समुदाय से हैं।
मुस्लिम उम्मीदवार: गुलाम अहमद मीर, विकार रसूल वानी, अमानुल्लाह मंटू, पीरजादा मोहम्मद सैयद, शेख जफरुल्लाह, नदीम शरीफ, शेख रियाज
हिंदू उम्मीदवार: डॉ प्रदीप कुमार भगत, सुरिंदर सिंह चन्नी
