Air India की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हड़कंप..

Air India Bomb Threat:मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई। धमकी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की और सुरक्षा को बढ़ा दिया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और विमान को सुरक्षित स्थान पर डायवर्ट किया गया।

बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने विमान और एयरपोर्ट परिसर की गहन छानबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, और धमकी की सच्चाई की पुष्टि के लिए जांच जारी है। इस स्थिति ने यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के लिए तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न किया, लेकिन सभी को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर बम की धमकी

विमान के पायलट ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर बम की धमकी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 135 यात्री सवार थे। हालांकि, धमकी किसने दी और कैसे दी गई, इस बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हवाई अड्डे पर परिचालन फिलहाल निर्बाध रूप से जारी है, और सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। धमकी की उत्पत्ति और अन्य विवरणों की जानकारी का इंतजार है।

गुजरात-पंजाब के मॉल को भी मिली थी धमकी

वहीं इससे पहले बीते दिनों गुजरात, पंजाब और असम के तीन मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी के बाद मॉल को खाली कराया गया और जांच की गई। पंजाब के मॉल में जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद उसी दिन सूरत के एक मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, बम स्क्वाड दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। उसके बाद मॉल की जांच की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *