तलाक के बाद हार्दिक पांड्या की जिंदगी में आई नई खुशबू, ग्रीस में ब्रिटीश सिंगर जैसमिन वालिया के साथ डेटिंग की चर्चाएं जोरों पर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और जैसमिन वालिया के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और ब्रिटीश सिंगर व सोशल मीडिया स्‍टार जैसमिन वालिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब फैंस ने दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरीज़ का मिलान किया और पाया कि दोनों ग्रीस में एक ही जगह पर समय बिता रहे थे।

तलाक के बाद ग्रीस में समय बिता रहे हैं हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में नताशा स्‍टानकोविच से तलाक लिया है। इसके बाद, खबरें आ रही हैं कि हार्दिक ग्रीस में समय बिता रहे हैं और वहां उनके साथ जैसमिन वालिया भी मौजूद हैं। फैंस ने इस बात का अंदाजा दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया है, जहां एक जैसे बैकग्राउंड और लोकेशंस देखने को मिले हैं।

इंस्टाग्राम पर बढ़ रही है करीबी

हार्दिक और जैसमिन के बीच नजदीकियों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। हार्दिक ने जैसमिन की पोस्ट को लाइक किया है, वहीं जैसमिन ने हार्दिक के पूल के पास शूट किए गए वीडियो को लाइक किया है। इस सबके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं।

कौन हैं जैसमिन वालिया?

जैसमिन वालिया एक मशहूर ब्रिटीश सिंगर और सोशल मीडिया स्‍टार हैं। वह अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जैसमिन ने कई गाने गाए हैं जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, वह अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

हार्दिक पांड्या के साथ जैसमिन वालिया की ये खबरें फिलहाल सिर्फ कयास हैं, लेकिन फैंस के बीच इसको लेकर काफी उत्सुकता है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में इस खबर में और क्या मोड़ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *