शिमला में भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर गिरा मलबा

Himachal Landslide:शिमला में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का दौर फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को ढली कैथलीघाट फोरलेन पर संजौली के समीप चलौंठी में एक बड़ा भूस्खलन हुआ। इस घटना में निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर धीरे-धीरे पत्थर और मिट्टी गिरने लगी और देखते ही देखते पूरी पहाड़ी टनल के मुहाने पर गिर गई।

हालांकि इस भूस्खलन में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इससे एचएचएआई की मेहनत पर पानी फिर गया है। जानकारी के अनुसार, एनएचएआई ने पहाड़ी को स्थिर करने के लिए काम शुरू कर दिया था, लेकिन इस घटना ने उनके प्रयासों को नुकसान पहुंचाया है।

दोबारा से टनल की खुदाई का काम करना पड़ेगा

वहीं टनल के अंदर 400 मीटर तक खुदाई भी की जा चुकी थी। ऐसे में एनएचएआई को दोबारा से टनल की खुदाई का काम शुरू करना पड़ेगा। वहीं अगर पहाड़ी का दरकना बंद नहीं होता हैं, तो फिर एनएचएआई को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ढली कैथलीघाट फोरलेन का काम जोरों पर चल रहा है। फोरलेन पर कई जगहों पर टनलों का निर्माण किया जा रहा है। शोघी के समीप शुंगला में एक टनल के दोनों छोर भी मिल चुके हैं। ऐसे में अन्य जगहों पर टनलों की खुदाई का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *