संसद में कुत्तों के काटने की घटनाओं पर चर्चा: गाजियाबाद में स्थिति चिंताजनक

Loksabha News: मंगलवार को संसद में गाजियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने कुत्तों के काटने की घटनाओं पर चिंता जताई। सांसद ने संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर बताया कि देशभर में लगभग 35 लाख लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं, जिनमें से 286 की मौत हो चुकी है। गाजियाबाद में अकेले एक साल में 35 हजार लोगों के कुत्तों द्वारा काटे जाने की सूचना दी गई है।सांसद ने विशेष रूप से बच्चों के प्रभावित होने की ओर ध्यान आकर्षित किया और इस समस्या से निपटने के लिए प्रभावी उपायों की मांग की। उन्होंने बताया कि अगर कोई पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो उसके मालिक को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन आवारा कुत्तों के मामलों में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होता।

कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की

सांसद ने गाजियाबाद में हाल ही में एक बच्चे के रेबीज से मौत और कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार और न्यायालयों से अपील की कि इस मुद्दे पर फिर से विचार किया जाए और एक नई कमेटी गठित की जाए जो मानवता को प्राथमिकता दे सके।

डॉग बाइट के ताज़ा आंकड़े

नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2024 में 6890 डॉग बाइट मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 5197 आवारा कुत्तों के और 1693 पालतू कुत्तों के मामले हैं। मई 2024 में कुल 8664 मामले सामने आए थे, जिनमें से 7029 आवारा कुत्तों के और 1635 पालतू कुत्तों के थे।सांसद ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी नीतिगत बदलाव की आवश्यकता की बात की है ताकि इस समस्या का समाधान संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *