Dhanteras 2023 पर होगा 50,000 हजार करोड़ का कारोबार!, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड्स

Dhanteras 2023 पर होगा 50,000 हजार करोड़ का कारोबार!, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड्स…जी हां, आने वाली 10 तारीख को पुराने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त होते हुए दिखाई दे सकते हैं। जैसा आप जानते हैं कि कुछ ही दिन में दीवाली 2023 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। कारोबारी अपनी पूरी प्लानिंग के साथ तैयार हैं, चाहते हैं कि पिछले साल की सेल को पीछे छोड़ दें। पिछले साल की बात करें तो लगभग 45 हजार करोड़ की कमाई 2 दिन के अंदर हुई थी। जिसमें अकेले ज्वैलरी सेक्टर ने  25 हजार करोड़ का आंकड़ा छू लिया था.

50 हजार करोड़ रुपए को पार करेगा धनतेरस

इस साल की बात करें तो एक्सपर्ट बता रहे हैं कि ये आंकड़ा 50 हजार करोड़ रुपए को पार कर सकता है। पिछले साल कोरोना की वजह से मार्केट खुद को तैयार कर रहा था। लेकिन इस साल सब कुछ तैयार है। डिमांड मार्केट में अच्छी लग रही है। वहीं दीवाली की बात करें तो 2 हजार करोड़ का आंकड़ा कारोबार पार कर सकता है।

ज्वैलरी के साथ कमाल करेंगे दूसरे सेक्टर 

पिछले सीजन ज्वैलरी के अलावा ऑटोमोबाइल, कम्यूटर और कंप्यूटर से संबंधित सामान, फर्नीचर, घर की सामानों की बिक्री से 20 हजार करोड़ का कारोबार हुआ था। जो इस साल 25 से 30 करोड़ के बीच में रहने की उम्मीद है। इस साल की बात करें तो कई एक साथ फैक्टर काम कर रहे हैं। जहां GDP के आंकड़े अच्छे रहने की उम्मीद है, वहीं कई कंपनियों के Q2 के रिजल्ट अच्छे रहे हैं।

डिमांड के साथ सप्लाई करेगी कमाल

इस दीवाली से देश को उम्मीदें काफी है। पिछले कई दीवाली से डिमांड कमजोर नजर आ रही थी। सप्लाई तो पूरी मौजूद थी पर लोग मार्केट में खर्च नहीं कर रहे थे। लेकिन इस बार कैश की कमी बाजार में नहीं है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस बार के जीडीपी के आंकड़े धमाकेदार रहने वाली रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *