Train accident:क्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसवां और बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा से मुंबई जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेन के करीब इंजन सहित 18 बोगियों के बेपटरी होने की खबर है। इसके बाद हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट कराया है। इस रेल दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। इस रेल हादसे पर सीएम ममता बनर्जी ने चिंता जाहिर की। वहीं उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। सीएम ममता ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है।
ममता बनर्जी ने सरकार पर बोला हमला
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा,” एक और भयानक रेल दुर्घटना! झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गई, कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। मैं गंभीरता से पूछती हूं: क्या यही शासन व्यवस्था है?”उन्होंने आगे कहा,”लगभग हर हफ्ते दुःस्वप्नों की यह शृंखला, रेल पटरियों पर मौतों और घायलों का यह अंतहीन सिलसिला: हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? क्या भारत सरकार की बेरुखी का कोई अंत नहीं होगा?! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, और परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”बम की अफवाह ने कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर उत्पन्न किया हड़कंप
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। सोशल मीडिया X के हैंडल पर हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि ‘@DCEastSinghbhum, @DCseraikella तत्काल घायलों के इलाज हेतु समुचित व्यवस्था करें। साथ ही उन तक हर जरूरत की हर मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना दें।’
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
22861 हावडा-कांटाबाजी एक्सप्रेस
08015/18019 खड़कपुर धनबाद एक्सप्रेस
12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस
