Manika Batra ने पेरिस ओलंपिक 2024 में टेबल टेनिस का नया इतिहास रचा,फ्रेंच खिलाड़ी को हराकर बनाईं राउंड ऑफ 16 में जगह

Manika Batra: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राउंड ऑफ 32 में मनिका का सामना फ्रेंच पैडलर पृथिका पवाड़ से हुआ। इस मुकाबले में, मनिका ने पृथिका को 4-0 से मात देते हुए राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की की। मनिका बत्रा ओलंपिक इतिहास में राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।

प्रारंभिक संघर्ष के बावजूद मनिका का बेहतरीन प्रदर्शन

पहले गेम में, मनिका बत्रा दो अंक से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने धैर्य और कुशलता से वापसी करते हुए 11-9 से जीत हासिल की। दूसरे गेम में, भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती दबाव को बनाए रखते हुए 11-6 से जीत दर्ज की और पांच अंकों की बढ़त बनाई। तीसरे गेम में, पृथिका ने थोड़ी प्रतिरोध की कोशिश की, लेकिन मनिका ने उसे 11-9 से हराया। चौथे गेम में भी मनिका का दबदबा बना रहा और उन्होंने 11-7 से जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम किया।

मनिका का ओलंपिक में नया रिकॉर्ड

इससे पहले, किसी भी भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी ने ओलंपिक में राउंड ऑफ 32 से आगे का सफर तय नहीं किया था। मनिका बत्रा ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। टोक्यो ओलंपिक में, शरत कमल ने पुरुष सिंगल्स में राउंड ऑफ 32 तक पहुंचने का रिकॉर्ड स्थापित किया था, लेकिन मनिका ने महिला वर्ग में इस उपलब्धि को नया मानक दिया है।

राउंड ऑफ 64 में शानदार जीत

राउंड ऑफ 64 में, मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्से को हराया था। इस मैच में मनिका ने अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11-8, 12-10, 11-9, 9-11, 11-5 के स्कोर से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही उन्होंने राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया और अपनी असाधारण खेल क्षमता को साबित किया।

मनिका बत्रा की इस शानदार उपलब्धि ने भारतीय टेबल टेनिस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है और उनके भविष्य के प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *