Kupwara में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़,एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर के कमकारी इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। सेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई, जिसमें एक पाकिस्तानी व्यक्ति मारा गया। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए हैं जिन्हें निकाल लिया गया है।

घुसपैठ की कोशिश और सर्च ऑपरेशन

आतंकियों के एक समूह को भारतीय क्षेत्र में घुसने में पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम मदद कर रही थी। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों का सामना किया। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, और यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ आतंकी जंगल की तरफ भाग गए हैं।

पिछले हफ्तों में बढ़ी मुठभेड़ की घटनाएं

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों से विभिन्न जिलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही हैं। सेना ने हाल ही में एलओसी पर कई घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है।

कुमकरी इलाके में दूसरी मुठभेड़

पिछले तीन दिनों में कुपवाड़ा में यह दूसरी मुठभेड़ है। कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इस अभियान की शुरुआत की थी। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं।

पिछली मुठभेड़

मंगलवार, 23 जुलाई को भी कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकवादी मारा गया था।

आतंकियों की संख्या और सुरक्षाबलों की प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में 40 से 50 पाकिस्तानी आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली है। सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *