इजरायल के अस्तित्व पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया खतरा, नेतन्याहू ने साझा किया युवल ब्लूमबर्ग का बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेखक युवल ब्लूमबर्ग का बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। ब्लूमबर्ग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को इजरायल के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अगले दो वर्षों को अहम बताया और राष्ट्रीय संसाधनों को सुरक्षा पर केंद्रित करने की अपील की।

Europe Protests: यूरोप में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों से मचा हड़कंप, फ्रांस में 1,000 गिरफ्तारियां; इटली-अल्बानिया में भी बवाल

यूरोप के कई देशों में महंगाई, महंगे किराए और सरकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस में करीब 1,000 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि अल्बानिया और इटली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। स्पेन और पुर्तगाल में भी हाउसिंग संकट को लेकर विरोध जारी है। कई जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

US-Iran Tension: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, रविवार को हमले पर हो सकता है फैसला; समझौते का विकल्प भी खुला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रविवार को ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना भी बनी हुई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना अमेरिका का लक्ष्य है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति ने बातचीत टूटने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

किम जोंग उन ने किया चीन का दौरा, 12 साल बाद खुले पुल से पहुंचे डंडोंग; युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को चीन के सीमावर्ती शहर डंडोंग का दौरा किया। वह न्यू यालू रिवर ब्रिज के रास्ते चीन पहुंचे, जो 2014 में बनकर तैयार हुआ था और हाल ही में खोला गया। इस दौरान किम ने चीनी अधिकारी वांग हुनिंग के साथ कोरियाई युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

UNGA में भारत ने दोहराई परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण इस्तेमाल की प्रतिबद्धता, IAEA की भूमिका पर दिया जोर

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत ने परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण इस्तेमाल की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद संगीता कुमारी सिंह देव ने IAEA की भूमिका और तकनीकी सहयोग पर जोर दिया। वहीं, भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के कार्यक्रम में सात देशों ने भारत की विकास सहायता की सराहना की।

दुनिया में LNG निर्यात में अमेरिका सबसे आगे, ऑस्ट्रेलिया और कतर भी बड़े सप्लायर; जानें किसकी कितनी क्षमता

वैश्विक LNG बाजार में अमेरिका सबसे बड़ा निर्यातक देश बनकर उभरा है। ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका की निर्यात क्षमता 102.3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। ऑस्ट्रेलिया 81.8 मिलियन टन और कतर 77.1 मिलियन टन की क्षमता के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

ईरान पर फिर सैन्य हमला कर सकता है अमेरिका, ट्रंप के बयान से बढ़ी युद्ध की आशंका; समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की ईरान की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक और सैन्य अभियान शुरू करने की संभावना जताई है। वहीं, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संभावित हमले की स्थिति में समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद नए हमलों की आशंका भी जताई जा रही है।

Israel West Bank Closure: हेब्रोन में गोलीबारी के बाद वेस्ट बैंक बंद, इजरायली सेना की कार्रवाई में दो लोगों की मौत

इजरायल ने हेब्रोन के पास गोलीबारी की घटना के बाद वेस्ट बैंक में सुरक्षा प्रतिबंध कड़े करने और पूरी तरह बंद करने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। इजरायली सेना की कार्रवाई में दो फिलिस्तीनी हमलावर मारे गए, जबकि पांच इजरायली घायल हुए।

India Israel: नेतन्याहू ने PM मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर बुलाया, ईरान को लेकर भी दिया बड़ा बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। फोन पर दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों और मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की। वहीं, नेतन्याहू ने ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लक्ष्य को दोहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया।

Israel-US Relations: अमेरिका के सामने क्यों झुक जाता है इजरायल? सैन्य ताकत के बावजूद वॉशिंगटन पर क्यों निर्भर है नेतन्याहू

International News: इजरायल को मध्य पूर्व के सबसे ताकतवर सैन्य देशों में गिना जाता है। उसकी आधुनिक वायुसेना, मिसाइल रक्षा प्रणाली और खुफिया नेटवर्क उसे […]