अयोध्या दीपोत्सव 2026 में अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने चित्रकला और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं शुरू की हैं। सभी आयु वर्ग के लोग इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा।
Category: उत्तर प्रदेश
UP News: योगी की अफसरों को दो टूक, जनता को ‘ऑफिस-ऑफिस’ न घुमाएं, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने की सख्त नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए। मिशन कर्मयोगी के तहत योगी ने एआई, डिजिटल तकनीक, कर्मचारी प्रशिक्षण और सही व्यक्ति को सही पद पर तैनात करने पर जोर दिया।
Valmiki Jayanti 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में होगा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन के साथ रामलीला, भजन संध्या और वाल्मीकि आरती आयोजित की जाएगी। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।
UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, 2027 में NDA लगाएगा जीत की हैट्रिक!
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान किया और दावा किया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।
