राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास जोरदार धमाका हुआ। ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुए विस्फोट से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद एसपी और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने की आशंका से जांच जारी है।
