सीतापुर में तीन कारोबारियों के लापता होने का मामला दर्दनाक हादसे में बदल गया। बहराइच से लौट रहे तीनों की कार पंचपीर गांव के पास तालाब में मिली। क्रेन से कार बाहर निकाली गई तो अंदर शव बरामद हुए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना की वजह तलाश रही है।