दिल्ली के कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में शुक्रवार को हुए तिरंगा मार्च और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई FIR दर्ज की हैं। करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और SIR वापस लेने की मांग की। कार्रवाई पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।