अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रामलला का विशेष पूजन और भव्य श्रृंगार हुआ। मध्यरात्रि में भगवान को खीर का भोग अर्पित किया गया। अब सोमवार को परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी, जिसके लिए वाल्मीकि मंदिर को सजाया गया है।