सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पर बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने फतवा जारी किया है। उन्होंने अभिनेत्री के पूजा-पाठ को शरिया के खिलाफ बताया। इस बीच सारा का 2023 का पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अजमेर शरीफ, महाकाल और बंगला साहिब जाने को लेकर अपनी बात रखी थी।