तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खाद्य मिलावट और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी होटल कानून से ऊपर नहीं है। राज्य सरकार की इस नीति का मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने समर्थन किया और खाद्य सुरक्षा के मामले में जीरो टॉलरेंस अपनाने पर जोर दिया।
