वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पुलिस लाइन हेलीपैड से नमो घाट तक करीब 8 किलोमीटर के रास्ते पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों, डमरू वादन और ‘हर-हर महादेव’ के नारों से काशी का माहौल उत्सवमय नजर आया।
